
बिल्सी । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में दिनांक 15.08.2026 दिन शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्राचार्य की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी । इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है । उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विचार प्रस्तुत किए गए । महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, समृद्धि और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया । इस अवसर पर श्री शाहबुद्दीन अली खान, श्री विशाल महर, श्री अब्दुल रहीस अहमद, श्री सुभाष बाबू, श्री सूरज पाल, श्री प्रदीप कुमार, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
Budaun Amarprabhat