Breaking News

एपीएम कॉलेज में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व,

Spread the love

एपीएम कॉलेज में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व, देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर के एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में आज हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया उसके पश्चात वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गीत के साथ देश के अमर शहीदों को याद किया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता और संविधान के प्रश्नों पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।जिसमें उत्तर देने वाले विद्यार्थी को महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने इस शुभ अवसर पर सभी को आजादी के महापर्व की बधाई दी एवं शहीद देशभक्तों के त्याग और बलिदान को याद दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों को एवं समस्त शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शिल्पी पाण्डे ,प्रोफेसर आदर्शकांता प्रोफेसर जितेंद्र सिंह राणा,प्रोफेसर शुचि गुप्ता ,प्रोफेसर आदेश यादव, प्रोफेसर दौलत राम, प्रोफेसर श्रेष्ठ , प्रोफेसर सौरभ शुक्ला, प्रोफेसर रामकुमार, प्रोफेसर कंचन, प्रोफेसर सुष्मिता, प्रोफेसर अंशुल, प्रोफेसर मीनाक्षी, प्रोफेसर शालिनी शर्मा, प्रोफेसर जीतपाल आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई गमला प्रतियोगिता

Spread the loveबरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता …