
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक, स्टाफ और प्रशिक्षणार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम कदम है।
प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर स्वयं रोजगार स्थापित करने तथा दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat