अलापुर। जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बमनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने गांव में तिरंगा रैली निकालकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सहायक अध्यापिका रेनू सोनी और शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की जानकारी दी। उत्साह बढ़ाने के लिए सुनैना, निर्मला, प्रांशी, अंशिका, रजित, सूरज, रश्मि, हनी, ज्योति और लव सहित अन्य बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षामित्र राजवाला देवी, सहायक अध्यापिका रेनू सोनी, शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह तथा पंडित मोनू मिश्रा, धर्मेंद्र राजपूत, किरन देवी पूर्व प्रधान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat