Breaking News

बी आई एम टी कॉलेज बदायूं में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

Spread the love

बदायूं। बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (BIMT) में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया व देशभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी नारे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, विकास आहूजा एवं आशीष सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, अनुशासन एवं प्रतिभा का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। युवा पीढ़ी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

महाविद्यालय निदेशक विकास आहूजा ने कहा कि देश की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

वहीं महाविद्यालय निदेशक आशीष सिंघल ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर देशहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।

पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति, उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित समारोह में महाविद्यालय चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री रामकथा से पहले गाजेबाजे के साथ निकली सनातनी कलश यात्रा.

Spread the loveश्री सीता राम मंदिर में श्रीराम कथा . शुरु… बदायूँ.. श्री सीता राम …