उसावां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दि ऑस्कर पब्लिक स्कूल एवं मंदाकिनी साहित्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान व अनिल सिंह चौहान ने किया। कवयित्री रश्मि रति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन आदेश कुमार सिंह और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर पाठक ने की। अमित अंबर, संतोष कुमार सिंह, महेश अग्निमुख, जगपाल ‘जग’, मुशीर अहमद ‘मुशीर’, रामानंद मिश्र समेत कवि-शायरों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य और साहित्यिक रचनाएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों, विद्यालय परिवार और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
Budaun Amarprabhat