Breaking News

बिरवाबाड़ी मंदिर में भव्यता से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव*

Spread the love

*

बदायूं। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि.) बदायूं के तत्वावधान में बिरवाबाड़ी मंदिर परिसर में हरियाली तीज उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

हरियाली तीज के अवसर पर श्री गौर-निताई का विशेष श्रृंगार कर उन्हें युगल सरकार श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा राधा रानी को सोलह श्रृंगार अर्पित किए गए। इसके साथ ही झूलन उत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने भावपूर्ण भजनों और संकीर्तन के बीच उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों एवं संकीर्तन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। वातावरण में भक्ति और आनंद का विशेष रंग देखने को मिला। संकीर्तन के उपरांत विधिवत आरती सम्पन्न हुई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महाराज श्री पंकज जी, अरुण, पवन, गौरांग, कृष्णा एवं अग्र सहित अनेक वैष्णव जनों का विशेष सहयोग रहा। सभी सेवाभाव से आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि हरियाली तीज का यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं को भक्ति, आध्यात्मिक आनंद और सामूहिक संकीर्तन से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। आयोजन के समापन पर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी वैष्णव जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर

Spread the loveरेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और कॉलोनियों में कचरे के पृथक्करण के लिए चलाया जा …