Breaking News

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक आकाश तोमर टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर चांदमारी रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर सनी पुत्र धर्मेंद्र निवासी मीरा सराय को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

घेर में करंट उतरने से दो गायों की तड़पकर मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Spread the loveउसहैत। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में बारिश के दौरान पशुबाड़े (घेर) …