Breaking News

कछला घाट पर एसएसपी की नजर, ‘जीरो घटना-जीरो हादसा’ पर जोर

Spread the love

बदायूं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। भीड़ और यातायात को देखते हुए पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर और वैकल्पिक मार्गों की भी समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और घाट पर सतर्क रहने तथा श्रद्धालुओं की मदद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर साईं अश्रित शखमुरी, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the loveउझानी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी में छात्राओं …