Breaking News

प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 से बढ़कर 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं “कोटेदारों” को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 से बढ़कर 125 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया है। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदार उपस्थित रहे।
सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है, बढ़े हुए कमीशन से कोटेदारों की मासिक आय में सिद्धि वृद्धि होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों का ध्यान रख रही है और उचित दर विक्रेताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम किशन ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि को उनके हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने ई-पास आधारित फीडबैक प्रणाली से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सर्वेश शर्मा, नारायण दास, महेंद्र पाल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि कोटेदारों को चेक वितरित किए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल, पूर्ति निरीक्षक वजीरगंज दिनेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक बिसौली पियूष गंगवार, राजन वार्ष्णेय, सोनदीप मौर्य, सौरभ उपाध्याय, रोहतास यादव समेत बड़ी संख्या में उचितदर विक्रेता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वतंत्रता दिवस की थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन*

Spread the love* *बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंग में …