Breaking News

दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राजू राणा, जो थाना कोतवाली की प्रभारी चौकी लालपुल पर तैनात थे, उन्हें कांवड़ सेल भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक जगमेन्द्र सिंह को थाना मुसाझाग से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी लालपुल थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल कांवड़ यात्रा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …