उझानी। कछला घाट पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों को उझानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को अस्थायी बैरियर नंबर-2 कछला घाट के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देवेंद्र पुत्र अनोखेलाल निवासी वार्ड नंबर-7 कछला तथा मिथुन चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी वार्ड नंबर-7 कछला को पकड़ा गया। उनके कब्जे से अवैध पार्किंग की छह रसीद बुक और 1250 रुपये बरामद हुए। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat