नवप्रवेशित स्टुडेंट्स ने जाना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का अकादमिक एवम् संस्थागत परिवेश, दीक्षारंभ के प्रथम दिन नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल के नवप्रवेशित स्टुडेंट्स ने की सहभागिता

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित स्टुडेंट्स के लिए चार दिवसीय दीक्षारंभ-2026 का शुभारंभ हुआ। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षारंभ के प्रथम दिन नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल के नवप्रवेशित स्टुडेंट्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर वीसी प्रो. वीके जैन के संग-संग डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, पैरामेडिकल साइंसेज़ के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या प्रो. जेसलीन एम., नर्सिंग कॉलेज, अमरोहा की प्राचार्या प्रो. श्योली सेन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक संरचना, कॉलेज स्तर की कार्यप्रणाली, विद्यार्थी कल्याण सुविधाओं, डिजिटल मार्केटिंग, अनुशासन, परीक्षा व्यवस्था, छात्रावास के नियमों एवम् विनियमों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। नवप्रवेशित स्टुडेंट्स को यूनिवर्सिटी में उपलब्ध शिक्षण, अधिगम और विकास केंद्र, कॉर्पाेरेट संसाधन केंद्र, खेल सुविधाओं एवम् पुस्तकालय जैसी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। टीएमयू के कुलपति प्रो. जैन ने आशीर्वचन देकर स्टुडेंट्स को प्रेरित किया। डीन एकेडमिक्स प्रो. जैन ने अकादमिक संरचना, संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तौगी ने यूनिवर्सिटी की जानकारी, डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. सिंह ने छात्र कल्याण की योजनाओं और डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर श्री अंकित जैन ने डिजिटल माध्यमों की महत्ता पर जानकारी दी।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुशील सिंह ने अनुशासन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशेन्द्र सक्सैना ने परीक्षा संरचना और डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. रत्नेश जैन ने हॉस्टल नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीटीएलडी से जैसमीन स्टेफेन ने शिक्षण एवम् अधिगम विकास केंद्र की भूमिका समझाई, सीआरसी के निदेशक अरूण सिंह ने कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर की गतिविधियों से अवगत कराया और फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने खेल सुविधाओं का परिचय दिया। मुख्य पुस्तकालय से डॉ संजीव ने पुस्तकालय संसाधनों के बारे में जानकारी दी और विभिन्न डीन/प्राचार्यों ने कॉलेज ओरिएंटेशन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और न्यू स्टुडेंट्स को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक एवं संस्थागत परिवेश से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में स्टुडेंट्स के समग्र विकास, अनुशासन और यूनिवर्सिटी जीवन में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। दीक्षारंभ-2026 के अंतर्गत 19 अगस्त को सीसीएसआईटी, 20 अगस्त को टिमिट और 21 अगस्त को फार्मेसी, फिजिकल एजुकेशन, एजुकेशन, फाइन आर्ट्स, लॉ एंड लीगल स्टडीज, एग्रीकल्चर एवं इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के स्टुडेंट्स के लिए कार्यक्रम होंगे। समारोह में डॉ. सिंद्धार्थ माथुर, प्रो. रामनिवास आदि की भी मौजूदगी रही। दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थैंक्स एवम् राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।
Budaun Amarprabhat