Breaking News

शिव शक्ति भवन मंदिर में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में मंगलवार को श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को चोला चढ़ाया और प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में अनुराग महेश्वरी, वेदांत, आराध्य, कृष्णा, अनुपम, भूमिका, पीयूष महेश्वरी, हर्ष और लता सहित परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव

Spread the loveआसफपुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बरेली निवासी …