Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम में हुआ विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भक्तों ने किया हनुमान बाहुक का पाठ

Spread the love

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान बाहुक का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बालाजी के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद महाआरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। इसके बाद सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं मोहल्ला संजय चौर स्थित संकट मोचन दरबार में भी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …