बिल्सी। बिल्सी केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को शाहबाद-कछला हाईवे पर नगर के शेखूपुर चौराहे के निकट कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए दवाओं के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कांवड़ियों ने शिविर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कांवड़ियों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर प्राथमिक उपचार भी दिया। सेवा कार्य में कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों ने शिविर में रुककर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य है और इसी भावना के साथ हर वर्ष की तरह इस बार भी शिविर लगाकर उनकी हरसंभव सहायता की जा रही है।
Budaun Amarprabhat