Breaking News

योगेश पुरी गोस्वामी बने अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के बदायूं जिलाध्यक्ष

Spread the love

संवाददाता

बदायूं। अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरी ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाईं निवासी योगेश पुरी गोस्वामी को बदायूं जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरी ने योगेश पुरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि वह जल्द ही जिले के सभी नगरों में संगठन की कमेटियों का गठन करें। साथ ही समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुनिया के प्रसिद्ध प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर ने टीएमयू डेंटल के प्रो. सिवन सतीश की पब्लिश की किताब

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के नाम …