Breaking News

कांवड़ यात्रा देख रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Spread the love

अलापुर। खरखोली गांव के पास कांवड़ यात्रा और डीजे देख रहे 22 वर्षीय युवक को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए।

सखानू निवासी यश गुप्ता अपने चाचा विपिन गुप्ता के साथ सड़क किनारे कांवड़ियों का जत्था देख रहा था। इसी दौरान तीन युवकों की बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से यश को बरेली रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराने पर 68 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …