Breaking News

चार पहिया वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत

Spread the love

उझानी। बदायूं-उझानी मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के पास सड़क हादसे में कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे 26 वर्षीय कांवड़िए की मौत हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र के रमनगला रूपामई निवासी सतीश पुत्र लालाराम अपने चार साथियों के साथ दो बाइकों से कछला गया था। सभी गंगाजल लेकर शाहजहांपुर के पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सतीश की बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना धनारी क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘दिनौरा’ का लोकार्पण, बालिका आयुषी से कराया उद्घाटन

Spread the loveसम्भल। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस …