Breaking News

धक्का लगने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गरौलिया गांव में मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र देवीराम के घर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान धक्का लगने से रामस्वरूप पास में रखी ईंटों पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर कादरचौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिवार में शोक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, एक घंटे जाम

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी रेलवे फाटक के पास संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त …