Breaking News

दिखावे का नाम पूजा नहीं, अच्छे आचरण से बनता है जीवन : आचार्य संजीव रूप

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए कहा कि पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान या दिखावे तक सीमित नहीं है। अच्छे व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा, करुणा और प्राणी मात्र के प्रति प्रेम ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा, गुरुजनों का सम्मान, अतिथियों का आदर और दूसरों को सुख देने की भावना मनुष्य को सच्चा धार्मिक बनाती है। सत्संग में डॉ. सत्यम आर्य, राकेश आर्य, लीलावती देवी, कमलेश कुमारी, मुन्नी देवी, सरोज देवी और तृप्ति आर्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the loveमेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, …