Breaking News

शिव भक्तों पर बरसे फूल, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

बदायूं। लालपुल स्थित दास पेट्रोल पंप के निकट 22 अगस्त को नगर पालिका की ओर से चेयरमैन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे। दोनों नेताओं के साथ चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भंडारे में भोजन कराया। कार्यक्रम ने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। अतिथियों ने आयोजन के लिए चेयरमैन की सराहना की। फात्मा रज़ा ने कहा कि बिना धार्मिक भेदभाव के जनता की सेवा करना उनका संकल्प है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the loveआसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार …