Breaking News

अलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बाजार में बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया

Spread the love

अलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़भाड़ वाले बाजार में अपने पिता से बिछड़े एक बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने मासूम बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम जगत निवासी सतेन्द्र पुत्र रामप्रसाद अपने बेटे आदेश के साथ किसी कार्य से बाजार आए हुए थे। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण बालक आदेश अचानक अपने पिता से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो घबराए पिता ने तत्काल अलापुर थाना पुलिस को सूचना दी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और आसपास के बाजारों व संभावित स्थानों पर सघन तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और पूछताछ के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने पिता सतेन्द्र को थाने बुलाकर बालक को सही-सलामत उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित व मानवीय कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मनरेगा सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Spread the loveआसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार …