Breaking News

रुद्राभिषेक से सुख-समृद्धि और भय से मुक्ति : संजीव

Spread the love

उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में कल्याण चौक के निकट विमला हरि ग्रीन कालोनी में सुधांकर तिवारी के आवास पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। शिवभक्तों ने भगवान शिव का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दुग्ध, दही, शहद, बिल्व पत्र, भांग व धतूरा अर्पित किए। दुग्ध से रुद्राभिषेक कर आरती की गई। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना गया है। इससे सुख-समृद्धि, शांति और भय से मुक्ति मिलती है। मुख्य यजमान सुधांकर तिवारी सपत्नीक रहे। अवधेश तिवारी, सुशील बाजपेई, अशोक बाजपेई, दिनेश रावत व उमा शंकर शर्मा मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

केमिस्ट एसोसिएशन ने कांवड़ियों के लिए लगाया सेवा शिविर

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को शाहबाद-कछला हाईवे पर नगर …