Breaking News

बिनावर में हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

बिनावर। थाना बिनावर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बिनावर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंडरपास के आगे ब्यौर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड के तिराहे से अभियुक्त राकेश उर्फ नन्हे पुत्र स्वर्गीय भानू (निवासी ग्राम ब्यौर, थाना बिनावर) को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त थाना बिनावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस (हत्या व आपराधिक षड्यंत्र) के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व विधायक आरके शर्मा का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं …