Breaking News

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

Spread the love

जनपद में हुआ सजीव प्रसारण
बदायूँ। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूँ में किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सुना। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने तथा रसोइयों के मानदेय में 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया जाना सरकार की महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी पहल है। इससे पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने मानदेय में वृद्धि के लिए जनपद की सभी रसोइयों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालयों में बच्चों को शुद्ध एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं उनके मानदेय में वृद्धि करना सरकार का सकारात्मक कदम है। इससे रसोइयों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से संबल मिलेगा और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।
कार्यक्रम के दौरान जनपद की रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस चेक प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं रसोइयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर द्वारा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ियों पर अधिक से अधिक पुष्पवर्षा कराने के निर्देश

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं, कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने …