Breaking News

बिसौली में स्वीमिंग पूल से चोरी का खुलासा टिल्लू पंप और वायरिंग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

बिसौली। थाना बिसौली पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक स्वीमिंग पूल से हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया टिल्लू पंप, बिजली की वायरिंग और बोर्ड बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली पुलिस को यह सफलता मिली। उपनिरीक्षक सुभाष सिंह मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला गदरपुरा निवासी आबिद पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया एक अदद टिल्लू पंप, लगभग 20 मीटर बिजली की वायरिंग और वायर लगा हुआ बिजली का बोर्ड बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने यह सामान कस्बे के स्वीमिंग पूल से चोरी करना स्वीकार किया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में थाना बिसौली पर मुकदमा अपराध संख्या 332/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत पंजीकृत था। सामान की बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …