Breaking News

कांवड़ियों की सेवा में सजा भंडारा, पुलिस अफसरों ने किया शुभारंभ

Spread the love

बदायूं। श्रावण मास में बदायूं की सड़कों पर कांवड़ियों की भक्ति और सेवा का सिलसिला जारी है। बदायूं बाईपास स्थित अवंतीबाई तिराहे के पास श्री बिहारी जी मोटर्स की टीम ने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय ने फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुयश राठौर, शशांक यादव, शेखर रस्तोगी, रोहित पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …