Breaking News

संस्कृत भाषा से संस्कार और चरित्र का निर्माण : आचार्य वेदवीर

Spread the love

बदायूं। सप्त दिवसीय संस्कृत सप्ताह के दूसरे दिन संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुकुल सूर्यकुंड संस्कृत महाविद्यालय से आए मुख्य अतिथि आचार्य वेदवीर आर्य ने मां शारदे के विग्रह पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में संस्कार, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और संस्कृत की भूमिका पर सृजनात्मक लेखन प्रस्तुत किया। पंचतंत्र की मौलिक कथा का वाचन भी किया गया। आचार्य वेदवीर आर्य ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, दर्शन और मानवीय मूल्यों का आधार है। इससे सत्य, करुणा, कर्तव्यपरायणता और अच्छे संस्कारों का विकास होता है। प्राचार्य वेद मित्र आर्य ने आभार जताया। संचालन आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ के मुख्य पृष्ठ पर छाए डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय साहित्य को मिला वैश्विक सम्मान

Spread the loveमेरठ से प्रकाशित पत्रिका ने साहित्यिक योगदान और प्रमुख कृतियों को दी प्रमुखता, …