Breaking News

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। कैंप में रोजाना बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जा रही हैं और उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को एसडीओ विकास राजपूत ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित शिकायतों का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मेगा कैंप 31 अगस्त तक चलेगा। उपभोक्ता बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत कैंप में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका त्वरित समाधान कराया जा रहा है। कैंप में थानसिंह, मुकेश कुमार, नवीन, मोहसिन और सुरजीत आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगोली में दिखा राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के रंगों से सजाया महाविद्यालय परिसर

Spread the love बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय …