Breaking News

तीज महोत्सव में राधा-कृष्ण भक्ति से सराबोर हुआ माहौल

Spread the love

बिसौली। नगर के इनरव्हील क्लब की ओर से रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मेहंदी और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया गया। कई सदस्यों ने आकर्षक गोपी वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

बरसाने से आए कृष्ण-राधा भक्ति कलाकारों ने भजन और झूला उत्सव की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर सदस्याओं ने झूला झूलने के साथ नृत्य किया। राखी प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम और शिवानी द्वितीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में संध्या प्रथम, अंशी द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने किया। अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर क्लब की सदस्याएं मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नाग पंचमी पर रवि और शुभ योग का संयोग, राहुकाल में शिव आराधना का विशेष महत्व

Spread the loveबदायूं। नाग पंचमी का पर्व इस बार 17 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य …