Breaking News

उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई

Spread the love

बिसौली। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम प्रियंका गोयल ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जोर दिया कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से बार-बार चक्कर न लगाने पड़े पीड़ितों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम प्रियंका गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। यह शिकायतें अपने मातहत कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़नी हैं। इनको वे खुद निपटाएं। इस दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दुनिया के प्रसिद्ध प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर ने टीएमयू डेंटल के प्रो. सिवन सतीश की पब्लिश की किताब

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के नाम …