बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से स्टेडियम निर्माण की मांग अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ी है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों के बाद शासन ने खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रामीण स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद शासन ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण स्टेडियम के लिए तीन एकड़ निःशुल्क और उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है। भूमि को राजस्व अभिलेखों में युवा कल्याण विभाग के नाम दर्ज कराकर प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजा जाएगा।
स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसे बिल्सी क्षेत्र के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat