Breaking News

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the love

बदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार को बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने क्रिकेट अभ्यास पिच का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने और मैदान की घास कटवाने को कहा। साथ ही स्टेडियम परिसर की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। 100 मीटर दौड़ के मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने समुचित समतलीकरण कराने को कहा, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी न हो।

इसके अलावा बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल और निर्माणाधीन जी प्लस थ्री भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया को खेल सुविधाओं में सुधार और जरूरी कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

घेर में करंट उतरने से दो गायों की तड़पकर मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Spread the loveउसहैत। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में बारिश के दौरान पशुबाड़े (घेर) …