Breaking News

सीडीओ गामिनी सिंगला ने नरऊ बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Spread the love

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास खण्ड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अपने समस्त स्टाफ के साथ विद्यालय में उपस्थित मिलीं।
सीडीओ ने विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे-मील की गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। हालांकि, निरीक्षण के दौरान रसोई घर में साफ-सफाई का घोर अभाव मिला तथा वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय परिसर व रसोई घर में तत्काल समुचित सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
इसके उपरांत सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी मुआयना किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित स्वच्छता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सभी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को ड्यूटी अवधि के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु कड़े निर्देश जारी किए जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरियाली तीज पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Spread the loveविद्यार्थियों ने मेहंदी की मनमोहक कलाकृतियों से दिखाई रचनात्मक प्रतिभा बिल्सी (बदायूं)। हरियाली …