Breaking News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, डीएम ने दिए निर्देश

Spread the love

बदायूं, 24 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान बाजारों, बस व रेलवे स्टेशनों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।

डीएम ने लगातार पेट्रोलिंग के साथ रेलवे और बस स्टेशनों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। परिवहन निगम को पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने, खराब बसों की समय से मरम्मत कराने और निर्धारित गति से संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर निकायों को साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग को मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बाजारों में जांच और छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है। डीएम ने अधिकारियों से पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

घेर में करंट उतरने से दो गायों की तड़पकर मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Spread the loveउसहैत। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में बारिश के दौरान पशुबाड़े (घेर) …