Breaking News

मलेरिया व वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर हुआ मंथन

Spread the love

बदायूं, । पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के तहत सोमवार को जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने की। इस दौरान फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर परमवीर सिंह ने कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों, आगामी गतिविधियों, कार्ययोजना और विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

सीएमओ ने कार्यक्रम को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने और निर्धारित कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ वीबीडी डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी समेत सभी मलेरिया निरीक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

घेर में करंट उतरने से दो गायों की तड़पकर मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Spread the loveउसहैत। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में बारिश के दौरान पशुबाड़े (घेर) …