Breaking News

शहर में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, विभागीय टीम ने की थोक विक्रेताओं की जांच

Spread the love

बदायूं, 24 अगस्त। जिले में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने चीनी के स्टॉक और उपलब्धता की जानकारी ली।

जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर विपणन निरीक्षक टिक्कू दास, विपणन निरीक्षक शिवा कांत तिवारी और पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल की संयुक्त टीम ने बदायूं स्थित पांच थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम को कुल 2175 क्विंटल चीनी का स्टॉक उपलब्ध मिला।

निरीक्षण के दौरान थोक व्यापारियों ने बताया कि विभिन्न चीनी मिलों से मांग के अनुसार नियमित रूप से चीनी की खरीद की जा रही है। टीम ने स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में चीनी की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन को आश्वस्त किया कि वर्तमान में जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …