Breaking News

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को निशुल्क बस यात्रा का तोहफा

Spread the love

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से निशुल्क बस सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले से एक दिन बाद तक माताओं-बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को साड़ी और मिठाई भी वितरित की गई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की योजनाओं को मातृशक्ति के हित में बताया। इस दौरान डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्याम भक्ति में डूबा बिल्सी, संकीर्तन में गूंजे बाबा के जयकारे

Spread the loveबिल्सी। श्री श्याम भवन बिल्सी में 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के पावन …