Breaking News

नशे के खिलाफ युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, लिया नशामुक्ति का संकल्प

Spread the love

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत) बदायूं के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।

प्रतियोगिताओं में युवाओं ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, कविता, चित्रकला और संगीत के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ संदेश दिया। भाषण में शगुन शर्मा प्रथम, अजय कुमार गुप्ता द्वितीय और अर्जित पटेल तृतीय रहे। नुक्कड़ नाटक में मंजू मौर्य प्रथम रहीं। कविता में निखिल सिंह चौहान, काव्या सिंह और जुबेर मिर्जा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। चित्रकला में भूमि शर्मा प्रथम रहीं। संगीत में याचना दयाल प्रथम और दिव्या द्वितीय रहीं।

जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। 27 अगस्त को युवा प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्याम भक्ति में डूबा बिल्सी, संकीर्तन में गूंजे बाबा के जयकारे

Spread the loveबिल्सी। श्री श्याम भवन बिल्सी में 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी के पावन …