Breaking News

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Spread the love

बरेली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने कासगंज और मथुरा छावनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05307/05308 कुल 11 ट्रिप में संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त, 3 से 5 सितंबर, 14 व 15 सितंबर तथा 17 से 19 सितंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 05307 कासगंज से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05308 मथुरा छावनी से शाम 5 बजे चलेगी और रात 7:50 बजे कासगंज पहुंचेगी।

ट्रेन मारहरा, अगसौली, सिकंदरा राव, हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी, मुरसान, राया समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी। विशेष ट्रेन में 12 सामान्य कोच/चेयर कार और दो एसएलआर समेत कुल 14 आईसीएफ कोच होंगे। रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की ई-एफडीपी में फार्मास्युटिकल साइंस के नवाचारों पर मंथन

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से एड्वान्सिंग एक्सीलेंस …