बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘मेजर ध्यानचंद और भारतीय खेल का स्वर्णिम युग’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना के प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से निरंतर अभ्यास और निष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. इति अधिकारी और डॉ. सोनी मौर्य ने उनके जीवन व भारतीय हॉकी में योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान कबड्डी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार व छात्राएं मौजूद रहीं।
Budaun Amarprabhat