बिल्सी। हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं जिले के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थार गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। बताया गया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के पालपुर, मेवली और पुरदलपुर गांवों के पांच दोस्त थार से दिल्ली जा रहे थे। हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पालपुर निवासी जोगिंदर, पुरदलपुर निवासी रवि, मेवली निवासी सुखविंदर और जसवंत की मौत हो गई। वहीं विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की खबर से गांवों में शोक की लहर है।
Budaun Amarprabhat