Breaking News

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर के नारायण ग्रीन हाउस में मंगलवार शाम भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हर माह के पहले मंगलवार को होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड की चौपाइयों और भक्तिमय भजनों से देर रात तक पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा रहा।
कार्यक्रम में बदायूं सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर भगवान बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
समिति अध्यक्ष बीपी सिंह ने कहा कि सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ना और समाज में धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बनाना है।

समिति के संस्थापक चंद्र सेन माहेश्वरी ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ कराया जाता है। रात तक चले आयोजन में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेहंदीपुर बालाजी धाम में दूसरी पहाड़ी पर स्थित ही घाटे वाले बाबा के महंत ओम प्रकाश योगी जी
के सान्निध्य में हुए आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान परिसर में ‘जय श्री बालाजी महाराज’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण घायल

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से …