बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेवली गांव के दो सगे भाइयों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह और भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। विधायक ने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Budaun Amarprabhat