Breaking News

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन

Spread the love

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित ‘पुलिस परिवार परामर्श केंद्र’ आपसी कलह, वैचारिक मतभेद और तनाव के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को जोड़ने का मजबूत माध्यम साबित हो रहा है। बुधवार को आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान बदायूं पुलिस और परामर्शदाताओं के संयुक्त प्रयास से कई विवादित जोड़ों के बीच सुलह कराई गई।
इस सत्र में कुल 41 पारिवारिक विवादों से जुड़ी फाइलें विचारार्थ प्रस्तुत की गईं। उपस्थित काउंसलरों और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं, शिकायतों और मतभेदों को बेहद संजीदगी व धैर्यपूर्वक सुना। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर और वैवाहिक जीवन के महत्व का बोध कराकर मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। सघन काउंसलिंग के परिणामस्वरूप 28 मामलों पर प्रभावी सुनवाई हुई, जिनमें से 02 परिवारों ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया और उनके बीच राजीनामा कराया गया। इसके अतिरिक्त 12 फाइलों को आवश्यक कारणों से निरस्त किया गया तथा शेष मामलों में उभय पक्षों को विचार-विमर्श के लिए अग्रिम तिथि प्रदान की गई। समझौता कर पुनः एक हुए परिवारों को पुलिस एवं काउंसलरों ने सुखद दांपत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर विदा किया।
इस पुनीत कार्य में परामर्शदाता गिरधारी सिंह राठौर, भीमसेन सागर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता और एस.डी. शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। वहीं पुलिस टीम से केंद्र प्रभारी महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल राखी, स्वाति और संध्या ने व्यवस्थाओं व सुनवाई प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराया। बदायूं पुलिस की यह संवेदनशील पहल बिखराव की ओर बढ़ रहे परिवारों को बचाकर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनरेशन अल्फ़ा: जागरूक या विचलित ? फ्यूचर लीडर्स स्कूल में तार्किक वाद-विवाद का आयोजन

Spread the love फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं …