Breaking News

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the love

बिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और निर्धारित समय में उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पदभार ग्रहण करने पर तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एसडीएम का स्वागत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटा रहे स्काउट-गाइड

Spread the loveबदायूं। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए …