बदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएचएस), शाखा बदायूँ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष (बागपत) डॉ. यशवीर सिंह ने बदायूँ शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. नवनीत सिंह व डॉ. मोहम्मद तहसीन, महिला उपाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गंगवार, सचिव डॉ. मोहित यादव, वित्त सचिव डॉ. शिव मोहन कमल, संपादक डॉ. अवधेश राठौर और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजवीर गंगवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय, केंद्रीय महासचिव (लखनऊ) डॉ. शरद वैश्य, उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन, वित्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा केंद्रीय संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि दीप गंगवार, डॉ. सौरभ सिंह, बरेली शाखा अध्यक्ष डॉ. दिनेश गंगवार व सचिव डॉ. संचित सिंह का विशेष सम्मान किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि साथी चिकित्सकों का मान-सम्मान और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। सचिव डॉ. मोहित यादव ने चिकित्सकों के बीच एकजुटता पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की मैट्रन रीता सरन, नर्सिंग इंचार्ज उषा पाल, फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, सचिव शिवम रस्तोगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश शाक्य समेत पदाधिकारियों ने नई टीम को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. राजवीर गंगवार ने किया।
Budaun Amarprabhat