Breaking News

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the love

सहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गौ पूजन किया गया। इस अवसर पर गौ आश्रय स्थल को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। गौ माता को तिलक लगाकर फूल-माला पहनाई गई तथा आरती एवं पूजन के बाद गौवंश को गुड़, चना, केले, फल और बिस्कुट खिलाए गए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती मीना देवी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गौवंश से गहरा संबंध रहा है। उनकी गोपाल परंपरा हमें गौ सेवा, जीव दया और करुणा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इसमें सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गौवंश के स्वास्थ्य एवं देखभाल के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान पप्पू शाक्य, प्रधान प्रतिनिधि, गौरव शर्मा, अरविंद कुमार सहित अस्थाई गौ आश्रय स्थल के सभी केयरटेकर एवं तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया सर सैयद डे

Spread the loveशिक्षा, सामाजिक सुधार और आधुनिक विचारधारा के प्रतीक सर सैयद अहमद खान के …