Breaking News

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the love

उपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला सम्मान
संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी शिक्षा के क्षेत्र में शीतल देवल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर परिवार और देवल समाज का नाम रोशन किया है। उन्हें इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ अवार्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
शीतल देवल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों को मिले इस सम्मान से उनका उत्साह बढ़ा है। वह आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी।
शीतल के पिता महेश देवल ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि शीतल ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से उन्हें बेहद खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि शीतल आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करती रहेंगी।
शीतल के भाई मनजीत कुमार देवल ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहन की उपलब्धि पूरे परिवार और देवल समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने शीतल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …